D.El Ed 2019-21 Result

डी एल एड सत्र 2019-21 के परीक्षा में K N बक्शी कॉलेज के शत प्रतिशत छात्र -छात्राओं ने की सफलता हासिल।

बेंगाबाद :- के. एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन करमाटांड़, बेंगाबाद, गिरिडीह के डी एल एड सत्र 2019-21 के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम 13 अक्टूबर 2022(गुरुवार) को प्रकाशित हुआ जिसमें शत प्रतिशत छात्र -छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने में कृति शर्मा ने 1206 अंक 86.14%प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे गिरिडीह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, द्वितीय स्थान में निशु कुमारी, एवं तृतीय स्थान में कुमारी स्वाति ने  स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है  , विदित हो कि पिछले सत्र से ही  सत्र-2016-18, सत्र -2017-19, सत्र-2018-20 से लगातार इस महाविद्यालय के छात्राओं ने   पूरे जिले में टॉप करते आ रहीं हैं । सभी छात्रों में 33 ऐसे छात्र हैं जिनका 80% से भी अधिक अंक प्राप्त किए है।  51 ऐसे छात्र हैं जिन्होंने 75% प्रतिशत से अधिकतम अंक प्राप्त किया है । महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने में पवन कुमार वर्मा ने 1189 अंक 84.92% प्रतिशत , काजल कुमारी ने 1187अंक  84.78% प्रतिशत बिनोद चौधरी ने 1166 अंक 83.28% प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम अपने क्षेत्र में काफी रौशन किया है l 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *